
इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट आ गया है। Indian Army की ओर से जारी सूचना के अनुसार, अग्निवीर CEE परीक्षा का एडमिट कार्ड 15 मई 2026 से डाउनलोड किया जा सकेगा।
ईमेल पर भी मिलेगा डायरेक्ट लिंक
उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड का लिंक उनकी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर भी भेजा जाएगा।
मेल मिलते ही आप सीधे लिंक से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
रिजेक्ट फॉर्म की फीस भी होगी वापस
जिन अभ्यर्थियों के फॉर्म रिजेक्ट हो गए हैं, उनकी फीस 15 मई को वापस कर दी जाएगी।
पैसा उसी खाते में आएगा, जिससे भुगतान किया गया था।
ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड
- Indian Army की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं
- होमपेज पर “Admit Card” लिंक पर क्लिक करें
- लॉगिन डिटेल दर्ज करें
- हॉल टिकट स्क्रीन पर आएगा
- डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें
एग्जाम सेंटर पर ये जरूरी ले जाएं
परीक्षा देने जाते समय साथ रखें:
- एडमिट कार्ड
- एक वैध फोटो ID (आधार, पैन, वोटर ID, DL, पासपोर्ट)
- बिना इन डॉक्यूमेंट्स के एग्जाम हॉल में एंट्री नहीं मिलेगी।
कब होगी परीक्षा?
अग्निवीर भर्ती परीक्षा 1 जून से 15 जून 2026 तक देशभर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित होगी।
