बलौदा में पति का खौफनाक खेल! पत्नी को मारकर करंट से मौत दिखाने की साजिश ।News4u36

बलौदा में पति का खौफनाक खेल! पत्नी को मारकर करंट से मौत दिखाने की साजिश

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

जांजगीर जिले के बलौदा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर उसे हादसा दिखाने के लिए करंट लगने की साजिश रच दी।

मृतका की पहचान ललिता मिरी के रूप में हुई है, जबकि आरोपी उसका पति महेंद्र कुमार मिरी है। घटना 28-29 अप्रैल की रात की बताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी का किसी दूसरी महिला से अफेयर चल रहा था। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। घटना वाली रात भी दोनों के बीच जोरदार झगड़ा हुआ, जिसके बाद गुस्से में आकर महेंद्र ने पत्नी का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

हत्या के बाद शक से बचने के लिए आरोपी ने पूरी साजिश रची। उसने बाथरूम में पानी से भरी बाल्टी में इमर्शन रॉड चालू किया और शव को उसके पास रख दिया, ताकि मामला करंट लगने से मौत का लगे।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

पुलिस ने आरोपी महेंद्र कुमार मिरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन