June 21, 2026
CGBSE 10वीं रिजल्ट 2026: 594 नंबर के साथ 3 टॉपर्स, लड़कियों ने किया कमाल
Advertisement Banner

छत्तीसगढ़ बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के परिणाम जारी कर दिए हैं, जिसका इंतजार लाखों छात्र कर रहे थे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की मौजूदगी में रिजल्ट घोषित किया। इसके साथ ही टॉपर्स की लिस्ट भी सामने आ गई है।

इस साल 10वीं बोर्ड परीक्षा में टॉप 3 में तीन छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 99.00% अंक हासिल किए हैं। खास बात यह रही कि टॉप में लड़कियों का दबदबा देखने को मिला।

पहले स्थान पर महासमुंद जिले की संध्या नायक (एकलव्य इंग्लिश स्कूल अर्जुंदा) और परीरानी प्रधान (एकलव्य स्कूल बलोदा) ने 594 अंक लेकर संयुक्त रूप से टॉप किया। वहीं तीसरे स्थान पर मुंगेली के अंशुल शर्मा रहे, जिन्होंने भी 594 अंक हासिल किए।

इस बार कुल 42 छात्रों ने मेरिट लिस्ट में जगह बनाई है, जिसमें टॉप-10 में 8 छात्राएं शामिल हैं। इससे साफ है कि इस साल भी बेटियों ने शानदार प्रदर्शन किया है।

परीक्षाओं की बात करें तो 10वीं की परीक्षा फरवरी में शुरू होकर मार्च तक चली थी। पहले बोर्ड ने अप्रैल के मध्य तक रिजल्ट जारी करने की तैयारी की थी, लेकिन 12वीं हिंदी पेपर लीक होने के कारण दोबारा परीक्षा लेनी पड़ी, जिससे परिणाम में थोड़ी देरी हुई।

इस साल 10वीं परीक्षा में करीब 3.20 लाख छात्र शामिल हुए थे, जबकि 12वीं परीक्षा में लगभग 2.45 लाख छात्रों ने भाग लिया। पूरे प्रदेश में हजारों परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन