किशोरी ने बच्चे को शौचालय में दिया जन्म, गला काट कूड़ेदान में फेंका ।News4u36

किशोरी ने बच्चे को शौचालय में दिया जन्म, गला काट कूड़ेदान में फेंका

Mkyadu
2 Min Read

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के देवनहल्ली स्थित फॉक्सकॉन आईफोन फैक्ट्री में एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां काम करने वाली 19 वर्षीय युवती रेणुका पर अपने नवजात बच्चे की हत्या करने का आरोप लगा है।

जानकारी के अनुसार, युवती अविवाहित थी और फैक्ट्री में कार्यरत थी। बुधवार को उसे प्रसव पीड़ा हुई, जिसके बाद वह शौचालय में गई और वहीं उसने बच्चे को जन्म दिया।

आरोप है कि जन्म के बाद डर और बदनामी के कारण उसने नवजात की गला काटकर हत्या कर दी और शव को शौचालय के कूड़ेदान में फेंक दिया। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि बच्चे को शौचालय में ही छोड़ दिया गया था।

घटना का खुलासा तब हुआ जब एक कर्मचारी शौचालय पहुंचा और वहां नवजात को देखकर शोर मचा दिया। इसके बाद फैक्ट्री प्रबंधन और पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने आरोपी युवती को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि बच्चे का पिता कौन है।

बताया जा रहा है कि इससे पहले भी 2025 में इसी फैक्ट्री परिसर से जुड़ा एक मामला सामने आया था, जब सीवेज चैंबर की सफाई के दौरान एक भ्रूण मिला था।

Share this Article
विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन