रायपुर में क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। IPL 2026 के तहत होने वाले मैचों के लिए टिकट की कीमतें लगभग तय हो गई हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, आम दर्शकों के लिए टिकट की शुरुआत 2000 रुपये से होगी। अलग-अलग स्टैंड्स के लिए 2500, 3500, 5000 और 8000 रुपये तक के रेट रखे गए हैं। खास बात यह है कि स्टूडेंट्स भी 2000 रुपये में मैच का मजा ले सकेंगे।
अगर आप प्रीमियम अनुभव चाहते हैं, तो आपको ज्यादा खर्च करना होगा। सिल्वर कैटेगरी के टिकट करीब 20,000 रुपये, गोल्ड के 30,000 रुपये और प्लैटिनम के लिए 40,000 रुपये तक कीमत तय की गई है। वहीं कॉर्पोरेट बॉक्स का आनंद लेने के लिए भी करीब 30,000 रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं। हालांकि, टिकट दरों की आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है।
यह दोनों मुकाबले शहीद वीरनारायण स्टेडियम में खेले जाएंगे। 10 मई को RCB का सामना MI से होगा, जबकि 13 मई को RCB की भिड़ंत KKR से होगी। दोनों मैच शाम 7:30 बजे शुरू होंगे।
क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह शानदार मौका है, जहां वे लाइव मैच का रोमांच करीब से महसूस कर सकेंगे।
