बालोद जिले के सांकरी गांव में चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। यहां एक वकील के घर से चोरों ने सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी कर ली।
जानकारी के मुताबिक, वकील नेमेश्वर प्रसाद सिन्हा अपने परिवार के साथ शादी में शामिल होने के लिए घर में ताला लगाकर गए थे। इसी दौरान रात में अज्ञात चोर पीछे के रास्ते से घर में घुस गए। चोरों ने दरवाजे का ताला तोड़कर अलमारी खंगाली और कीमती सामान ले उड़े।
सुबह जब परिवार घर लौटा तो दरवाजा टूटा मिला और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच में पता चला कि करीब 5 लाख रुपये के जेवर और नगदी गायब हैं।
घटना गुंडरदेही थाना क्षेत्र की है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
