बिलासपुर में नकली सिगरेट के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। शहर के व्यापार विहार इलाके में डुप्लीकेट ‘Gold Flake’ सिगरेट खुलेआम सप्लाई की जा रही थी। इस मामले में ITC कंपनी की टीम ने गुप्त तरीके से कार्रवाई करते हुए पूरे रैकेट का भंडाफोड़ किया।
टीम को पहले से ही नकली सिगरेट बिकने की सूचना मिल रही थी। जांच के लिए उन्होंने अलग-अलग दुकानों और पान ठेलों से सैंपल खरीदे। जांच में पता चला कि बाजार में बिक रही सिगरेट असली नहीं, बल्कि नकली है।
इसके बाद टीम ने ग्राहक बनकर सप्लायर तक पहुंच बनाई। उन्हें महाराणा प्रताप चौक के पास एक जगह बुलाया गया, जहां से थोक में सिगरेट सप्लाई हो रही थी। यहां छापेमारी में रोशन चंदानी की फर्म से करीब 5 लाख रुपए की नकली सिगरेट बरामद हुई।
बताया जा रहा है कि यह आरोपी शहर के कई दुकानदारों को बड़े स्तर पर नकली सिगरेट सप्लाई कर रहा था। कार्रवाई के बाद पूरा मामला सिविल लाइन थाने को सौंप दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, इस अवैध कारोबार से रोजाना लाखों की कमाई हो रही थी। असली और नकली सिगरेट में फर्क पैकिंग, होलोग्राम, कोड और स्वाद से किया जा सकता है।
