Kanpur news: चाचा ने किया मां से मजाक, 11 साल के बेटे को सहन नही हुई ये बात, कर लिया सुसाइड

Kanpur News: यूपी के कानपुर से एक अजीबों गरीब मामला सामने आया है, जहां एक पांचवीं में पढ़ने वाले बच्चे ने सिर्फ वजह से खुद को फांसी लगा ली क्योंकि उसकी मां के साथ किसी ने मजाक कर दिया था…

जानकारी के मुताबिक, कानपुर के सचेंडी इलाके में भौती के पास प्रतापपुर नगर की ये घटना बताई गई है. जहां राधेश्याम के तीन बेटे हैं. उनमें से मंझला बेटा पांचवीं क्लास में पढ़ता था. वह 11 साल का था. मां के साथ उसका खासा लगाव था.यदि कोई भी उसकी मां से नाराज हो जाता था तो ये बात वह बर्दाश्त नहीं कर पाता था।

छात्र की मां शुक्रवार के दिन मोहल्ले की कुछ महिलाओं के साथ बैठी हुई थीं. उसी वक्त मोहल्ले का एक युवक आकर बच्चे की मां से भाभी बोलते हुए थोड़ी मस्ती मजाक कर देता है.लेकिन ये बात महिला के बेटे को सहन नही हुआ और उसने अपनी मम्मी से झगड़ा शुरू कर दिया कि वह तुमसे ऐसा मजाक क्यों कर रहा है?

इस पर महिला ने अपने बेटे को समझाया कि भाभी के नाते वह ऐसा मजाक कर देता है, सभी से हम इसी तरह मजाक करते हैं, फिर भी बच्चा शांत नहीं हुआ,और रोने लगा. मां ने समझाने की कोशिश भी करी की बेटा ये रिश्ता ऐसा है, जिसमें मजाक चलता हैं. बच्चे की बुआ ने भी ये बात उसे समझाया, लेकिन बच्चे में ये बात घर कर चुकी थी.

फिर वह घर चला गया, वहां भी वह रोता ही रहा. मां के समझाने से वो चुप तो हो गया.फिर उसकी मां ने उसे कहा चलो बाजार सब्जी लेने चलते हैं, लेकिन बच्चे ने यहीं खेलूंगा कहकर साथ जाने से मना कर दिया।

इसके कुछ देर बाद उसने कमरे में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया. उसकी बुआ ने जब यह देखा तो चीखकर आवाज लगाई. घर के बाकी लोग पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी.

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन