अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ का इंतजार कर रहे फैंस के लिए नई अपडेट सामने आई है।
फिल्म को लेकर पहले 10 अप्रैल की रिलीज डेट चर्चा में थी, लेकिन अब इसमें बदलाव कर दिया गया है।
अब कब रिलीज होगी फिल्म?
फिल्म की निर्माता एकता कपूर ने खुद ऐलान किया है कि
‘भूत बंगला’ अब 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
साथ ही, फैंस के लिए एक खास सरप्राइज भी रखा गया है—
फिल्म के पेड प्रिव्यू शोज 16 अप्रैल रात 9 बजे से शुरू होंगे।
रिलीज डेट क्यों बदली?
एकता कपूर के मुताबिक, यह फैसला हाल ही में आई फिल्म ‘धुरंधर 2’ की जबरदस्त सफलता को देखते हुए लिया गया है।
डिस्ट्रिब्यूटर्स और थिएटर ओनर्स के साथ चर्चा के बाद नई तारीख तय की गई है।
फिल्म में कौन-कौन?
इस हॉरर-कॉमेडी को प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया है।
फिल्म में आपको कई शानदार कलाकार देखने को मिलेंगे, जैसे:
वामिका गब्बी
राजपाल यादव
तब्बू
