June 21, 2026
Advertisement Banner

Gadar 2 की अभिनेत्री अमीषा पटेल अपनी फिल्म को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है,इसी बीच उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में अपने साथ हुए बर्ताव के बारे में खुलकर बात की है,और बताया की किस तरह से फिल्मों से उनको बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता था.

सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म ‘Gadar2’ का सभी लोगो को बड़ी बेसब्री से इंतजार है, अमीषा भी अपने इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं और वह जमकर इसका प्रमोशन कर रही है. 

वहीं अब हालही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपने सफल  करियर पर बाते शेयर करी है . जिसमे उन्होंने बताया कि कैसे सफलता मिलने से फिल्म जगत के कुछ लोग उनसे जलने लगे थे. 

अपने दम पर बनाई पहचान  

अमीषा पटेल ने बताया कि फिल्म इंडस्ट्री में उनका कोई गॉडफादर नहीं है. उन्होंने बिना किसी की सहयोग से खुद के दम पर सफलता पाई है. 

वो कहती हैं- मैंने जिस वक्त फिल्म जगत में कदम रखा, तो उसी दौर में फिल्मी परिवार से आने वाले कई बच्चे अपना डेब्यू कर रहे थे. जैसे अभिषेक बच्चन, ऋतिक रोशन, तुषार कपूर,करीना कपूर तथा ईशा देओल. मतलब ऐसा माहौल था कि जिधर देखो उधर फिल्मी परिवार का कोई न कोई बच्चा दिख ही जाता था.

मैं कोई फिल्मी बैकग्राउंड से नही थी तो सिर्फ अपने में रहती थी, मुझे किताबें पढ़ना अच्छा लगता था. गॉसिप में ज्यादा दिलचस्पी नहीं थी. इस कारण मुझे घंमडी भी कहा जाने लगा. ‘कहो ना प्यार है’ से मैने और ऋतिक ने देश में खूब वाहवाही बटोरी . इसके बाद फिर ‘गदर’ और कई तमिल या हिंदी सिनेमा हो, भगवान की हमेशा मेरे प्रति दया दृष्टि रही है, इंडस्ट्री में कोई भी मेरा गॉडफादर नहीं था,फिर भी उन्होंने सफल फिल्में दी.

अमीषा पटेल से जलन रखते थे लोग

अमीषा पटेल कहती हैं कि जब वह सफलता के शिखर पर चढ़ रही थीं, तो ये बात कुछ लोगो को खटकने लगी. फिर कुछ लोग चुपके चुपके मेरे फिल्म छीनने लगे, तब मैंने फिल्मों से थोड़ी दूरी बना ली. कई बार मैने फिल्में भी साइन कर ली थी, डेट्स भी फिक्स हो चुके थे,लेकिन कुछ महीनो पश्चात फिल्म के सेट पर कोई दूसरा मेरी जगह पर होता था.

‘Gadar2’ 11 अगस्त को रिलीज होने वाली है. ‘गदर एक प्रेम कथा ‘ सुपरहिट फिल्म है,जिसके सीक्वल को लेकर लोगो में काफी बज बना हुआ है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन