मुंगेली: कुत्ते को रंग लगाकर किया टॉर्चर! वीडियो वायरल होते ही दो युवक पहुंचे जेल ।News4u36

मुंगेली: कुत्ते को रंग लगाकर किया टॉर्चर! वीडियो वायरल होते ही दो युवक पहुंचे जेल

Mkyadu
1 Min Read
Advertisement Banner

लोरमी। मुंगेली जिले के लोरमी क्षेत्र से पशु क्रूरता का एक मामला सामने आया है। ग्राम धनियाडोली में कुछ युवकों द्वारा एक पालतू कुत्ते के साथ बेरहमी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

बताया जा रहा है कि होली के दौरान युवकों ने कुत्ते को जबरन रंग लगाया और उसके साथ मारपीट कर उसे परेशान किया। इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया गया, जिसके बाद लोगों में काफी नाराजगी देखने को मिली।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की। जांच के बाद दो आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 325 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11(1)(क) के तहत मामला दर्ज किया है।

फिलहाल पुलिस ने दोनों युवकों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी बेजुबान जानवर के साथ क्रूरता न करें, ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन