शराब नीति केस में राहत, कोर्ट के फैसले पर रो पड़े केजरीवाल

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

दिल्ली के कथित शराब नीति घोटाले में बड़ी राहत मिलते ही पूर्व मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal भावुक हो गए। शुक्रवार को अदालत से बरी होने के बाद उनकी आंखों में आंसू आ गए।

Rouse Avenue Court से बाहर निकलकर उन्होंने मीडिया से कहा कि इस फैसले ने उनके लंबे समय से किए जा रहे निर्दोष होने के दावे को सही साबित कर दिया है। उन्होंने कहा, “सत्य और न्याय की जीत हुई है।”

क्या बोले केजरीवाल?

आम आदमी पार्टी के संयोजक केजरीवाल ने कहा, “भाजपा हम पर आरोप लगा रही थी, लेकिन अदालत ने सभी को बरी कर दिया। सच्चाई की जीत हुई है। केजरीवाल भ्रष्ट नहीं है। मैंने अपनी जिंदगी में सिर्फ ईमानदारी कमाई है। आज कोर्ट ने साबित कर दिया कि केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और आम आदमी पार्टी कट्टर ईमानदार हैं।”

अदालत ने इस मामले में पूर्व उपमुख्यमंत्री Manish Sisodia को भी बरी किया है।

सुनीता केजरीवाल का बयान

केजरीवाल की पत्नी Sunita Kejriwal ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “इस संसार में कोई कितना भी शक्तिशाली हो जाए, शिव शक्ति से ऊपर नहीं हो सकता। सच की हमेशा जीत होती है।”
उनका यह बयान भाजपा पर तंज माना जा रहा है।

मनीष सिसोदिया ने क्या कहा?

सिसोदिया ने मीडिया से कहा, “हमें अपने संविधान पर गर्व है। मोदी जी और अमित शाह जी ने स्वतंत्र भारत में सबसे बड़ा राजनीतिक तमाशा रचा और मौजूदा मुख्यमंत्री को जेल भेज दिया था।”

Share This Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन