आशिक की सनक! जयमाला के दौरान दुल्हन को मारी गोली, वीडियो

बिहार के बक्सर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शादी के दौरान एक सिरफिरे आशिक ने दुल्हन को गोली मार दी और मौके से फरार हो गया।

यह घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नगर चौसा पंचायत के मल्लाह टोला की है। घायल दुल्हन की पहचान 18 वर्षीय आरती कुमारी के रूप में हुई है। गोली लगने के बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया। आरोपी दीनबंधु फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, आरती की शादी उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के सुलेमनपुर गांव के एक युवक से तय हुई थी। मंगलवार रात बारात चौसा गांव पहुंची थी। करीब 12 बजे जयमाला की रस्म चल रही थी, तभी एक युवक मुंह ढककर स्टेज पर पहुंचा।

बताया जा रहा है कि उसने दूल्हा-दुल्हन के पास जाकर नजदीक से बंदूक सटाकर आरती को गोली मार दी। उस समय तेज संगीत बज रहा था, इसलिए गोली चलने की आवाज साफ सुनाई नहीं दी। जैसे ही आरती मंच पर गिरी, शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई।

एकतरफा प्यार का मामला

परिजनों के मुताबिक, घायल आरती ने हमलावर के रूप में दीनबंधु का नाम लिया है। आरती के पिता का कहना है कि दीनबंधु पड़ोस में रहता है और वह आरती से एकतरफा प्यार करता था। आरती उससे बात नहीं करती थी।

वहीं, दीनबंधु के कुछ दोस्तों का दावा है कि दोनों के बीच पिछले दो साल से प्रेम संबंध थे। यह भी कहा जा रहा है कि दीनबंधु पहले भी आरती की एक शादी तुड़वा चुका था।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन