शराब घोटाले में कवासी लखमा को राहत, विजय शर्मा का तंज– बलि का बकरा बनाया गया ।News4u36

शराब घोटाले में कवासी लखमा को राहत, विजय शर्मा का तंज– बलि का बकरा बनाया गया

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

रायपुर। सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद शराब घोटाले के आरोपी और पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा आज जेल से बाहर आएंगे। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनकी सरकार पर तीखा हमला बोला है।

विजय शर्मा ने कहा कि शराब, डीएमएफ और कोयला जैसे बड़े घोटाले भूपेश बघेल सरकार में हुए, लेकिन इन सबका ठीकरा सिर्फ कवासी लखमा के सिर फोड़ दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि लखमा को बलि का बकरा बनाया गया।

नक्सल मुद्दे पर क्या बोले डिप्टी CM?

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की छत्तीसगढ़ में हुई हाई लेवल मीटिंग को लेकर विजय शर्मा ने कहा कि

अब केवल 15% इलाका और 15% नक्सली शेष बचे हैं

सरकार बिना गोली चलाए समाधान चाहती है

नक्सलियों के लिए पुनर्वास की बेहतर नीति बनाई गई है

जो नहीं मानेंगे, उन पर सुरक्षाबल कार्रवाई करेंगे


उन्होंने कहा कि सुरक्षाबलों के सामने कोई टिक नहीं पाया है।

राहुल गांधी–बृजमोहन मुलाकात पर कांग्रेस को घेरा

दिल्ली में राहुल गांधी और भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल की मुलाकात पर भूपेश बघेल के तंज का जवाब देते हुए विजय शर्मा ने कहा कि

अनुशासन भाजपा की ताकत है

कांग्रेस मंडल तो बना लेगी, लेकिन अनुशासन नहीं ला पाएगी


उन्होंने बताया कि वहां विनय सहस्त्रबुद्धे भी मौजूद थे और चर्चा चल रही थी।

धान खरीदी पर किसानों को राहत

धान खरीदी की तारीख दो दिन बढ़ाने के फैसले पर विजय शर्मा ने कहा कि

किसानों को कोई परेशानी नहीं होगी

सरकार किसानों के प्रति संवेदनशील है

कांग्रेस को जनता से कोई सरोकार नहीं, वह सिर्फ राजनीति करती है

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन