India US Trade Deal पर खुशी की लहर, NDA बैठक में पीएम मोदी का जोरदार अभिनंदन ।News4u36

India US Trade Deal पर खुशी की लहर, NDA बैठक में पीएम मोदी का जोरदार अभिनंदन

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

नई दिल्ली। अमेरिका और भारत के बीच ट्रेड डील की घोषणा के बाद देश की राजनीति में भी उत्साह देखने को मिला। बजट सत्र के बीच NDA सांसदों की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जोरदार स्वागत किया गया। सभी सांसदों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ पीएम मोदी का अभिनंदन किया।

बीती रात अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील की घोषणा की थी। इस खबर से सत्तारूढ़ गठबंधन के सांसदों में खुशी की लहर दौड़ गई। इसी खुशी के माहौल में बजट सत्र से पहले दिल्ली में NDA के सभी सांसदों की बैठक बुलाई गई।

पीएम मोदी के आते ही गूंजा सभागार

बैठक में जैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे, पूरा परिसर तालियों से गूंज उठा। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया।

कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

इस अवसर पर गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और बीजेपी-NDA के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। पीएम मोदी ने भी बैठक में सभी सांसदों का अभिवादन किया।

संसदीय कार्य मंत्री किरन रिजिजू ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच हुई यह ट्रेड डील ऐतिहासिक फैसला है, जो देश की अर्थव्यवस्था के लिए लाभकारी साबित होगी।

ट्रेड डील की आधिकारिक घोषणा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक्स पर पोस्ट कर इस समझौते की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि भारत और अमेरिका ने ट्रेड डील को मंजूरी दे दी है और अमेरिका ने भारत पर लगने वाले टैरिफ को 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत करने का निर्णय लिया है।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन