रायगढ़: किराए के मकान में चल रहा था देह व्यापार,3 महिला

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। शहर के पॉश इलाके केलो विहार में किराए के मकान में चल रहे इस अवैध धंधे पर पुलिस ने छापा मारकर 3 महिलाओं सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

किराए के मकान में चल रहा था अवैध धंधा

पुलिस को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि केलो विहार इलाके के एक मकान में बाहरी महिलाओं को बुलाकर देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद सीएसपी मयंक मिश्रा के नेतृत्व में चक्रधरनगर थाना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से मकान पर छापा मारा।

छापे के दौरान मौके से आपत्तिजनक सामग्री और कई मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिससे देह व्यापार की पुष्टि हुई।

पीटा एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने किराए का मकान लेकर इस धंधे को चला रहे मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना चक्रधरनगर में आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम (PITA Act) की धारा 3, 4 और 5 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है।

SSP का सख्त संदेश

इस कार्रवाई के बाद एसएसपी शशि मोहन सिंह ने साफ कहा कि जिले में किसी भी तरह की अनैतिक और अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आम लोगों से भी अपील की है कि अगर कहीं संदिग्ध गतिविधि नजर आए तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन