रायपुर: परीक्षा से पहले छात्रों के लिए राहत, बोर्ड हेल्पलाइन नंबर हुआ जारी

रायपुर। बोर्ड परीक्षाओं को लेकर छात्रों की समस्याओं को दूर करने के लिए परीक्षा शुरू होने से पहले ही हेल्पलाइन सेवा शुरू कर दी गई है। यह सेवा हाईस्कूल, हायर सेकेंडरी और हायर सेकेंडरी व्यावसायिक परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए है।

छात्र, शिक्षक और अभिभावक ले सकते हैं मदद

इस हेल्पलाइन पर छात्रों के साथ-साथ शिक्षक और अभिभावक भी अपनी समस्याओं के समाधान के लिए संपर्क कर सकते हैं। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी टोल फ्री नंबर 1800-233-4363 पर सुबह 10:30 बजे से शाम 5 बजे तक कॉल कर सहायता ली जा सकती है।

तनाव और पढ़ाई से जुड़ी समस्याओं का समाधान

हेल्पलाइन सेंटर में रोजाना मनोचिकित्सक, मनोवैज्ञानिक, शैक्षिक अभिप्रेरक और मंडल के अधिकारी मौजूद रहेंगे। ये विशेषज्ञ परीक्षा से जुड़ा तनाव, पढ़ाई का दबाव, मार्गदर्शन और अन्य शैक्षणिक समस्याओं पर छात्रों की मदद करेंगे।

रविवार को भी मिलेगी सेवा

खास बात यह है कि यह हेल्पलाइन रविवार के दिन भी कार्यालयीन समय में उपलब्ध रहेगी। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि परीक्षा से जुड़ी किसी भी परेशानी या तनाव की स्थिति में इस हेल्पलाइन का उपयोग करें, ताकि परीक्षाएं तनावमुक्त माहौल में पूरी हो सकें।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com

Discover more from News4u36

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन