Holi 2026: होली भारत के प्रमुख त्योहारों में से एक है, जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। हर साल फाल्गुन पूर्णिमा की रात को होलिका दहन किया जाता है और अगले दिन रंगों की होली यानी धुलेंडी मनाई जाती है।
साल 2026 में होली का पर्व खास माना जा रहा है, क्योंकि इस दौरान शुभ ग्रहों का संयोग बन रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं कि होलिका कब जलेगी और धुलेंडी किस दिन मनाई जाएगी।
Holi 2026 Date | होली 2026 की सही तारीख
वैदिक पंचांग के अनुसार, साल 2026 में होली मार्च के पहले सप्ताह में मनाई जाएगी।
होलिका दहन (छोटी होली): 3 मार्च 2026, मंगलवार
धुलेंडी (रंगों की होली): 4 मार्च 2026, बुधवार
Holika Dahan 2026 Puja Vidhi | होलिका दहन की पूजा विधि
पूजा सामग्री:
रोली, अक्षत (चावल), फूल, कच्चा सूत, साबुत हल्दी, मूंग, बताशे और जल।
पूजन विधि:
होलिका के पास जाकर पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठें।
जल अर्पित करें और कच्चे सूत को होलिका के चारों ओर 3 या 7 बार लपेटते हुए परिक्रमा करें।
पूजा सामग्री और नई फसल को होलिका की अग्नि में अर्पित करें।
Holi 2026 Significance | धुलेंडी का महत्व
4 मार्च 2026 को पूरे देश में रंगों की होली यानी धुलेंडी मनाई जाएगी। इस दिन लोग एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर खुशियां मनाते हैं।
धुलेंडी सिर्फ रंग खेलने का पर्व नहीं है, बल्कि पुरानी नाराजगी भूलकर रिश्तों में नई शुरुआत करने का भी दिन है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन राधा-कृष्ण की पूजा करने से वैवाहिक जीवन में प्रेम और मधुरता बढ़ती है
