Live मैच में धुआं उड़ाते पकड़े गए RR कप्तान रियान पराग ।News4u36

Live मैच में धुआं उड़ाते पकड़े गए RR कप्तान रियान पराग

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

आईपीएल 2026 के एक मुकाबले में रियान पराग को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए मैच के दौरान पराग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो कथित तौर पर ड्रेसिंग रूम में ‘वेप’ करते नजर आ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि यह फुटेज दूसरी पारी के 16वें ओवर के दौरान सामने आया, ठीक उसी समय जब पराग 16 गेंदों में 29 रन बनाकर आउट हुए थे। अहम मौके पर विकेट गंवाने के बाद इस वीडियो ने फैंस और क्रिकेट जगत में नई बहस छेड़ दी है।

हालांकि वेपिंग को लेकर कोई स्पष्ट सार्वजनिक नियम नहीं है, लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड खिलाड़ियों के व्यवहार को लेकर काफी सख्त है। स्टेडियम और ड्रेसिंग रूम के अंदर तंबाकू या उससे जुड़े उत्पादों के इस्तेमाल पर आमतौर पर रोक होती है, ऐसे में पराग पर कार्रवाई की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

क्या होती है वेपिंग?


वेपिंग यानी ई-सिगरेट या वेप पेन जैसे डिवाइस से निकोटीन और केमिकल वाले लिक्विड को गर्म कर उसकी भाप (वापर) को सांस के जरिए अंदर लेना। इसे पारंपरिक धूम्रपान का आधुनिक रूप माना जाता है।

यह विवाद ऐसे समय पर सामने आया है जब पराग खुद फॉर्म से जूझ रहे हैं। संजू सैमसन के टीम छोड़ने के बाद वह इस सीजन में राजस्थान के कप्तान बने हैं, लेकिन बल्लेबाजी में लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे थे।

मैदान के बाहर विवाद के बावजूद राजस्थान रॉयल्स ने शानदार खेल दिखाते हुए 223 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया और पंजाब किंग्स को इस सीजन की पहली हार दे दी।

इससे पहले भी टीम मैनेजमेंट पर कार्रवाई हो चुकी है, जब टीम मैनेजर रोमी भिंडर को डगआउट में मोबाइल इस्तेमाल करने पर जुर्माना लगाया गया था। अब देखना होगा कि इस नए विवाद में आगे क्या कार्रवाई होती है।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन