अंबिकापुर: बेहोश होकर गिरी महिला की मौत, पोस्टमॉर्टम में निकली 32 इंच की रसौली

अंबिकापुर। राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव शासकीय मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर में पोस्टमॉर्टम के दौरान डॉक्टरों को एक चौंकाने वाला मामला देखने को मिला। 62 वर्षीय महिला महेश्वरी की मौत के बाद जब शव परीक्षण किया गया, तो उसके पेट से एक बेहद बड़ी रसौली निकली।

फोरेंसिक मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. संतू बाग ने बताया कि महिला के पेट में यह रसौली करीब 20 साल पुरानी थी। महिला लंबे समय से पेट में सूजन के साथ रह रही थी, लेकिन उसने कभी इलाज या जांच नहीं कराई।

जानकारी के मुताबिक, 25 जनवरी को महिला को अचानक चक्कर आया और वह गिर पड़ी। इसके बाद उसकी मौत हो गई। मौत के बाद किए गए पोस्टमॉर्टम में पता चला कि उसके पेट में गर्भाशय की रसौली (फाइब्राइड) मौजूद थी।

डॉक्टरों ने बताया कि रसौली का वजन करीब 11 किलोग्राम था और उसकी परिधि लगभग 32 इंच थी। इतनी बड़ी और लंबे समय से शरीर में मौजूद रसौली देखकर मेडिकल टीम भी हैरान रह गई।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन