

रायपुर। न्यूजीलैंड के खिलाफ अहम टी20 मैच से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लिया। टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने बारनवापारा वन्यजीव अभयारण्य और जंगल सफारी का भ्रमण किया।
टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ संजू सैमसन, वरुण चक्रवर्ती, रिंकू सिंह और कुलदीप यादव भी शामिल रहे। खिलाड़ियों ने वन्यजीवों को करीब से देखा और अभयारण्य की जैव-विविधता का अवलोकन किया।
रायपुर से करीब 100–106 किमी दूर फैला बारनवापारा अभयारण्य लगभग 245 वर्ग किमी क्षेत्र में फैला है, जहां तेंदुआ, भालू, चिंकारा, काला हिरण, बायसन और कई पक्षी प्रजातियां पाई जाती हैं। खिलाड़ियों की इस यात्रा की तस्वीरें केदार कश्यप ने सोशल मीडिया पर साझा कीं।






