Virat Kohli की टेस्ट वापसी पर Navjot Singh Sidhu की इमोशनल विश, इंटरनेट पर छाया पोस्ट

Navjot Singh Sidhu on Virat Kohli:
भारतीय क्रिकेट टीम के सुपरस्टार विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के फैसले ने करोड़ों फैंस को निराश कर दिया था। लेकिन अब पूर्व दिग्गज क्रिकेटर और मशहूर कमेंटेटर नवजोत सिंह सिद्धू की एक इमोशनल पोस्ट ने एक बार फिर उम्मीदों को जगा दिया है। सोशल मीडिया पर सिद्धू की इस पोस्ट के बाद इंटरनेट पर जबरदस्त हलचल देखने को मिल रही है।

Navjot Singh Sidhu की इमोशनल विश ने छू लिया फैंस का दिल

नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu on Virat Kohli) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर विराट कोहली को लेकर एक दिल छू लेने वाला मैसेज शेयर किया। सिद्धू ने कोहली की फिटनेस, जुनून और खेल के प्रति समर्पण की खुलकर तारीफ की।

सिद्धू ने लिखा,

“अगर भगवान मुझे एक विश (मन्नत) मांगने का मौका दें, तो मैं चाहूंगा कि विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट में वापसी करें। 1.5 अरब लोगों के देश को इससे ज्यादा खुशी किसी और चीज से नहीं मिलेगी। उनकी फिटनेस आज भी 20 साल के लड़के जैसी है, वह खुद 24 कैरेट सोने के हैं।”


‘वन्स-इन-ए-जेनरेशन’ खिलाड़ी हैं विराट कोहली

नवजोत सिंह सिद्धू ने विराट कोहली को ‘वन्स-इन-ए-जेनरेशन’ यानी पीढ़ियों में एक बार पैदा होने वाला खिलाड़ी बताया। उन्होंने कहा कि कोहली जैसे खिलाड़ी क्रिकेट को सिर्फ खेल नहीं, जुनून और प्रेरणा बना देते हैं।

10 हजार टेस्ट रनों का सपना रह गया अधूरा

गौरतलब है कि विराट कोहली ने 12 मई 2025 को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया था। अपने शानदार टेस्ट करियर में कोहली ने 9,230 रन बनाए। वह टेस्ट क्रिकेट में 10,000 रन पूरे करने से सिर्फ 770 रन दूर रह गए, जिससे फैंस का दिल और भी टूट गया।

फैंस को अब भी है वापसी की उम्मीद

Navjot Singh Sidhu की इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर फैंस एक बार फिर विराट कोहली की टेस्ट क्रिकेट में वापसी की दुआएं मांगते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन