Yash की Toxic ने फोड़ा बम, कियारा के बाद हुमा कुरैशी की एंट्री

Yash स्टारर फिल्म टॉक्सिक (Toxic) साल 2026 की सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली फिल्मों में से एक है। यह फिल्म रणवीर सिंह की धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) से बॉक्स ऑफिस पर सीधा मुकाबला करने वाली है। रिलीज में अभी करीब तीन महीने बाकी हैं, लेकिन मेकर्स लगातार नए खुलासे कर रहे हैं।

टॉक्सिक के किरदारों से उठ रहा पर्दा

फिल्म के मेकर्स एक-एक करके सभी अहम किरदारों के लुक रिवील कर रहे हैं। हाल ही में कियारा आडवाणी (Kiara Advani) का दमदार लुक सामने आया था। अब फिल्म में एक और बॉलीवुड एक्ट्रेस की एंट्री हो गई है, जिनका अंदाज देखकर फैंस हैरान रह गए हैं।

टॉक्सिक में दो बॉलीवुड एक्ट्रेसेस

पहले खबरें थीं कि यश के साथ कियारा आडवाणी और करीना कपूर खान नजर आएंगी। हालांकि अब फिल्म में एक दूसरी एक्ट्रेस की एंट्री कंफर्म हो गई है, जिन्होंने हाल ही में अपनी खलनायिकी से जबरदस्त पहचान बनाई है।

टॉक्सिक से हुमा कुरैशी का किलर लुक आउट

यह अभिनेत्री कोई और नहीं बल्कि हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) हैं। महारानी और दिल्ली क्राइम सीजन 3 में दमदार अभिनय कर चुकीं हुमा, यश की Toxic में अहम भूमिका निभा रही हैं।
28 दिसंबर को फिल्म से उनका पहला लुक जारी किया गया, जिसमें वह बेहद खतरनाक और स्टाइलिश नजर आ रही हैं।

‘एलिजाबेथ’ के रोल में दिखा दमदार अंदाज

हुमा कुरैशी फिल्म में एलिजाबेथ नाम के किरदार में नजर आएंगी। ब्लैक विंटेज कार के सामने ब्लैक ड्रेस में खड़ी हुमा का लुक काफी प्रभावशाली है।
लुक शेयर करते हुए यश ने लिखा –
“A Toxic fairy tale for grown-ups में एलिजाबेथ बनीं हुमा कुरैशी को इंट्रोड्यूस किया जा रहा है।”

टॉक्सिक का बॉक्स ऑफिस क्लैश

Yash की Toxic 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसी दिन आदित्य धर की धुरंधर 2 भी रिलीज हो रही है। धुरंधर 2 को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है, ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि यह क्लैश बॉक्स ऑफिस पर किसके लिए फायदेमंद साबित होता है।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com

Discover more from News4u36

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन