जशपुर: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

जशपुर। नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के गंभीर मामले में फरार चल रहा आरोपी शिक्षक गिरधारी राम यादव आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। घटना के बाद से वह लगातार छिपता फिर रहा था, लेकिन पुलिस की निगरानी और खोजबीन के चलते सोमवार को उसे उसके ही घर से गिरफ्तार कर लिया गया।

घर में काम करने वाली नाबालिग से करता था दुष्कर्म

जानकारी के अनुसार, पीड़ित नाबालिग आरोपी शिक्षक के घर में रहकर काम करती थी और वहीं से स्कूल जाती थी।
इसी दौरान आरोपी शिक्षक उसे अकेला पाकर छेड़छाड़ और दुष्कर्म करता था।
पीड़िता लंबे समय से यह सब सह रही थी, लेकिन परेशान होकर एक दिन घर से भाग निकली और परिवार को पूरी घटना बताई।

परिजनों की शिकायत पर दर्ज हुई FIR

पीड़िता के परिजनों की रिपोर्ट पर सिटी कोतवाली जशपुर में दुष्कर्म, पॉक्सो व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
मामला दर्ज होते ही आरोपी फरार हो गया था और पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी।

आरोपी जैसे ही अपने घर कपड़े और पैसे लेने पहुंचा, पुलिस टीम पहले से घात लगाए बैठी थी और उसे वहीं से दबोच लिया।

पूछताछ में अपराध कबूल, भेजा जाएगा न्यायिक रिमांड पर

पुलिस पूछताछ में आरोपी गिरधारी राम यादव ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।
सबूतों की पुष्टि होने के बाद उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया है।

जशपुर एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि बच्चों और महिलाओं से जुड़े अपराधों पर पुलिस अत्यंत संवेदनशील है।
फरार आरोपी शिक्षक को उसके निवास से गिरफ्तार कर लिया गया है और जल्द ही न्यायिक रिमांड पर भेजा जाएगा।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन