Bilaspur News: हाईकोर्ट एडवोकेट की लाश अरपा नदी में मिली, पुलिस जांच में जुटी

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में उस समय सनसनी फैल गई जब अरपा नदी में एक हाईकोर्ट एडवोकेट राहुल अग्रवाल का शव तैरता हुआ मिला। मृतक की पहचान भाटापारा निवासी और मंगला में रहने वाले अधिवक्ता राहुल अग्रवाल के रूप में की गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार रात कुछ युवक अरपा नदी के पुराने पुल के पास घूम रहे थे। तभी उन्हें पानी में किसी व्यक्ति का हाथ दिखाई दिया। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ टीम ने देर रात भारी मशक्कत के बाद शव को नदी से बाहर निकाला।

बताया गया कि अधिवक्ता राहुल अग्रवाल मोपका में एक दोस्त की शादी में शामिल होने गए थे। रात करीब 12 बजे के बाद उनकी कार अरपा पुल पर खड़ी मिली, जिसे पुलिस ने लावारिस हालत में थाने ले जाकर रख दिया था। बाद में उनके परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

अरपा नदी में मिला शव उसी स्थान के नीचे पाया गया, जहां पुल पर उनकी कार खड़ी थी। शुरुआती जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस ने कहा है कि जांच पूरी होने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन