June 26, 2026
balodabazar-smart-meter-protest-22-thousand-electricity-bill
Advertisement Banner

बलौदाबाजार। जिले में बिजली विभाग की मनमानी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ग्राम सुढ़हेला निवासी विश्वनाथ भारद्वाज मंगलवार को गले में स्मार्ट मीटर लटकाए हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और भारी-भरकम बिजली बिल का विरोध किया।

8 महीने तक नहीं आया बिल, फिर थमाया 22 हजार का झटका

विश्वनाथ ने बताया कि पुराने मीटर से उनका मासिक बिल कभी भी 200 रुपए से ज्यादा नहीं आता था। लेकिन स्मार्ट मीटर लगने के बाद 8 महीनों तक बिल जारी ही नहीं हुआ। अचानक विभाग ने उन्हें 22 हजार रुपए का बिल थमा दिया।

विभाग का जवाब और घटाया गया बिल

शिकायत करने पर बिजली विभाग ने पहले टालमटोल की और बाद में जांच के बाद बिल घटाकर लगभग 10,800 रुपए कर दिया। इसके बावजूद विश्वनाथ ने इसे मनमाना बिल बताते हुए कलेक्टर दफ्तर में आवेदन सौंपा।

लगातार बढ़ रही हैं शिकायतें

जिलेभर से स्मार्ट मीटर और भारी बिजली बिलों की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। उपभोक्ताओं का आरोप है कि जब वे बिजली दफ्तर पहुंचते हैं तो उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिलता, बल्कि केवल बिल चुकाने की सलाह दी जाती है। अब देखना होगा कि बिजली विभाग इस मामले में क्या कदम उठाता है।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन