June 22, 2026
https://news4u36.in/raipur-farmhouse-gangrape-case-telibandha-youth-arrested/
Advertisement Banner

रायपुर। राजधानी के धरसींवा थाना क्षेत्र में एक युवती से गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, युवती को जन्मदिन मनाने के बहाने धरसींवा के कुंरा स्थित एक फार्महाउस में ले जाकर दो युवकों ने दुष्कर्म किया।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने युवती को उसके बॉयफ्रेंड से मिलने का झांसा दिया और विश्वास में लेकर फार्महाउस पहुंचे। वहां उन्होंने कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर उसे पिला दी और फिर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पीड़िता को जान से मारने और उसके परिजनों को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई।

घटना की जानकारी मिलते ही धरसींवा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक आरोपी आशीष जोशी (निवासी तेलीबांधा) को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दूसरा आरोपी रूपेन्द्र जोशी अभी फरार है। उसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, धमकी और अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच तेजी से जारी है और जल्द ही फरार आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन