छत्तीसगढ़ : सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत, तीसरा गंभीर

महासमुंद। जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जहां तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन भाइयों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दो सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया। यह हादसा सरायपाली थाना क्षेत्र के परसदा के पास हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान जयराम नागवंशी (32) और ओमप्रकाश नागवंशी (16) के रूप में हुई है। घायल युवक का नाम लिंगूराज नागवंशी (16) बताया गया है। तीनों रायगढ़ और जशपुर जिले के रहने वाले थे और किसी गमी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।

बताया जा रहा है कि हादसा मंगलवार को हुआ, जब तीनों बाइक से लोहांडीगुड़ा (जगदलपुर) से रायगढ़ जा रहे थे। परसदा के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन