छत्तीसगढ़: बहन की ननद से इश्क पड़ा भारी? प्रेमी जोड़े ने उठाया खौफनाक कदम ।News4u36

छत्तीसगढ़: बहन की ननद से इश्क पड़ा भारी? प्रेमी जोड़े ने उठाया खौफनाक कदम

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र में एक प्रेमी जोड़े की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। बुधवार सुबह गांव के बाहर एक पेड़ पर युवक और युवती के शव फांसी के फंदे से लटके मिले। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार, मृतक किशन दास (23) और अंजलि दास (20) रिश्ते में एक-दूसरे के परिचित थे। अंजलि, किशन की बहन की ननद थी। दोनों के बीच पिछले कुछ महीनों से प्रेम संबंध थे और मोबाइल पर अक्सर बातचीत होती थी।

बताया जा रहा है कि किशन हाल ही में काम से अपने गांव लौटा था। मंगलवार रात तक वह घर पर मौजूद था, लेकिन बुधवार सुबह गांव की आंगनबाड़ी के पास एक पेड़ पर दोनों के शव लटके मिले। दोनों ने एक ही दुपट्टे के सहारे फांसी लगाई थी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बाद में शव परिजनों को सौंप दिए गए। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि देर रात युवक युवती को उसके गांव से साथ लेकर आया था। हालांकि दोनों ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

पुलिस ने युवती का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और मामले की जांच जारी है। मोबाइल की जांच के बाद ही कई अहम जानकारियां सामने आ सकती हैं।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन