रायगढ़: तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दो घायल

रायगढ़। जिले के पुसौर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार ग्रामीण की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा और एक दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने पीछे से बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

जानकारी के मुताबिक, खरसिया के ग्राम दर्रामुड़ा निवासी मोहन केंवट (55) अपने बेटे श्यामलाल केंवट (35) और दोस्त उसत राम (55) के साथ इलाज कराने के लिए कोतासुरा वैद्य के पास जा रहे थे। सुबह करीब 10 बजे जैसे ही वे तिलगी मोड़ के पास पहुंचे, तभी पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने लापरवाहीपूर्वक टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरे और ट्रैक्टर भी नीचे उतर गया। हादसे में मोहन केंवट की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य दो गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पुसौर पुलिस मौके पर पहुंची, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन