कोरबा में 25 वर्षीय मजदूर की संदिग्ध मौत, परिवार में मातम

कोरबा। जिले के करतला थाना क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है। रवानाडांड गांव में रहने वाले 25 वर्षीय मजदूर शिवलाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना 1 नवंबर की रात की बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार की शाम शिवलाल रोजी-मजदूरी कर घर लौटा था। रात को खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया। अगले दिन सुबह काफी देर तक जब वह बाहर नहीं निकला तो परिवारवालों को चिंता हुई। जब वे कमरे में गए तो शिवलाल बेहोश हालत में मिला।

परिजनों ने तुरंत उसे अपने वाहन से जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल कोरबा पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिवार में मातम का माहौल है।

मृतक के बड़े भाई सुंदरलाल ने बताया कि शिवलाल रोज की तरह मजदूरी करता था और भैंसमा बाजार घूमने गया था। वापस आने के बाद खाना खाकर सीधे सोने चला गया था।

फिलहाल पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगा।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन