रायपुर: प्रेमिका से ब्रेकअप के बाद युवक ने मां पर किया हमला : Boy attacks girlfriend’s mother Raipur ।News4u36

रायपुर: प्रेमिका से ब्रेकअप के बाद युवक ने मां पर किया हमला : Boy attacks girlfriend’s mother Raipur

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

Boy attacks girlfriend’s mother Raipur: रायपुर। राजधानी रायपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। ब्रेकअप से नाराज एक आशिक ने अपनी पूर्व प्रेमिका की मां पर जानलेवा हमला कर दिया। युवक ने अपने एक साथी के साथ मिलकर महिला के सिर पर हथौड़े से वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

मामला डीडीनगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी दीपक अग्रवाल और उसके साथी के खिलाफ हत्या की कोशिश का मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, यादवपारा (गौरा चौक) निवासी आरती विश्वकर्मा की पहचान सोशल मीडिया के जरिए दीपक अग्रवाल से हुई थी। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं, लेकिन आरती के घरवालों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। इसी वजह से आरती ने अलग मकान किराए पर लेकर रहना शुरू कर दिया।

जनवरी में वह खम्हारडीह में रहने लगी, लेकिन इस दौरान दीपक उसके साथ झगड़ा और मारपीट करने लगा। परेशान होकर आरती ने दीपक से रिश्ता तोड़ दिया और अपनी मां के पास लौट आई। उसने दीपक का नंबर ब्लॉक कर नया सिम ले लिया।

इसके बाद दीपक ने आरती की मां को फोन कर आरती से बात कराने का दबाव बनाया। जब उन्होंने मना किया तो वह गाली-गलौज पर उतर आया। शुक्रवार को जब आरती की मां काम पर जा रही थीं, तभी दीपक वहां पहुंचा और उनके सिर पर हथौड़े से हमला कर दिया।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन