कटघोरा: डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, एक की मौत और चार घायल ।News4u36

कटघोरा: डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, एक की मौत और चार घायल

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

कटघोरा। कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के सुतर्रा के पास एनएच-31 पर एक तेज रफ्तार बलेनो कार डिवाइडर से टकरा गई, जिससे बड़ा हादसा हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतक की पहचान विजय वर्मा (29 वर्ष) पिता केदार वर्मा, निवासी भवनी (जिला खैरागढ़) के रूप में हुई है। बताया गया कि विजय की शादी को सिर्फ एक साल हुआ था, और अपनी पहली शादी की सालगिरह से पहले ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घायल यात्रियों की पहचान तिलेश्वर वर्मा (32 वर्ष), मकुंदी वर्मा (49 वर्ष), अशोक वर्मा (35 वर्ष) और संजय वर्मा (35 वर्ष) के रूप में हुई है। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें तिलेश्वर की हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह हादसा बिलासपुर-कटघोरा एनएच-31 पर सुतर्रा के पास हुआ। बताया जा रहा है कि जहां दुर्घटना हुई वहां डिवाइडर के कारण सड़क बंद है और इसी जगह पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। इसके बावजूद अब तक एनएच और नाका प्रबंधन ने कोई कार्रवाई नहीं की है।

घटना की सूचना पर कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की गई है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन