OnePlus Ace 6 हुआ लॉन्च – दमदार बैटरी और सुपरफास्ट चार्जिंग के साथ

OnePlus ने चीन में अपना नया स्मार्टफोन OnePlus Ace 6 को लॉन्च कर दिया है। माना जा रहा है कि भारत में यह फोन OnePlus 15R नाम से पेश किया जाएगा।
यह फोन Snapdragon 8 Elite SoC चिपसेट, 7800mAh बैटरी और 120W फास्ट चार्जिंग के साथ आता है, जो इसे अपने सेगमेंट में सबसे पावरफुल स्मार्टफोन बनाता है।

🔹 OnePlus Ace 6 की कीमत और वेरिएंट्स

वनप्लस ने इस फोन को कुल 5 वेरिएंट्स में लॉन्च किया है:

12GB + 256GB – CNY 2,599 (लगभग ₹32,300)

16GB + 256GB – CNY 2,899 (लगभग ₹36,000)

12GB + 512GB – CNY 3,099 (लगभग ₹38,800)

16GB + 512GB – CNY 3,399 (लगभग ₹42,200)

16GB + 1TB (टॉप वेरिएंट) – CNY 3,899 (लगभग ₹48,400)


यह फोन Quicksilver, Flash White और Black कलर ऑप्शन में मिलेगा। चीन में इसकी बिक्री 30 अक्टूबर से शुरू होगी।

🔹 OnePlus Ace 6 के फीचर्स और इसके स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले:
6.83-इंच का 1.5K AMOLED फ्लैट डिस्प्ले, 165Hz रिफ्रेश रेट और 5000 निट्स ब्राइटनेस के साथ आता है। इसमें इन-डिस्प्ले 3D फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।

प्रोसेसर:
फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite SoC प्रोसेसर दिया गया है, जो पावर और परफॉर्मेंस दोनों में शानदार है। इसमें G2 गेमिंग चिप भी है, जो गेमिंग एक्सपीरियंस को स्मूद बनाती है।
साथ में 16GB तक LPDDR5X RAM और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज का विकल्प मिलता है। यह Android 16 आधारित ColorOS 16 पर चलता है।

कैमरा:

50MP प्राइमरी कैमरा (OIS सपोर्ट के साथ)

8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस

16MP फ्रंट कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए


बैटरी और चार्जिंग:
फोन में 7800mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह कुछ ही मिनटों में फुल चार्ज हो जाता है।

डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी:
फोन में मेटल फ्रेम है और यह IP66, IP68, IP69, IP69K रेटिंग्स के साथ डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंट है।
इसमें Plus Key बटन भी दिया गया है, जिससे यूजर कैमरा खोलने, फ्लैशलाइट ऑन करने या अन्य कस्टम टास्क कर सकता है।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com

Discover more from News4u36

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन