पुतिन का बड़ा बयान: भारत स्वाभिमानी देश, किसी के सामने नहीं झुकेगा

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिका द्वारा भारत पर रूस से तेल खरीद को लेकर लगाए गए अतिरिक्त टैरिफ पर प्रतिक्रिया दी है। पुतिन ने कहा कि भारत एक स्वाभिमानी देश है और कभी किसी के सामने अपमान स्वीकार नहीं करेगा।

अमेरिका ने 7 अगस्त से भारत पर रूस से कच्चा तेल खरीदने के लिए 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया था, जिसके बाद 27 अगस्त से अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ और लागू किया गया। कुल मिलाकर भारत पर अब 50 प्रतिशत टैरिफ लागू है। पुतिन ने इस कदम की निंदा करते हुए कहा कि यह न केवल भारत, बल्कि वैश्विक ऊर्जा बाजार और अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालेगा।

पुतिन ने भारत और चीन की तारीफ की

पुतिन ने कहा, “भारत और चीन ऐसे देश हैं जो अपने स्वाभिमान के लिए जाने जाते हैं। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जानता हूं, वे कभी भी अपमान स्वीकार नहीं करेंगे।” उन्होंने BRICS देशों की भी तारीफ की और कहा कि ये देश न्यायपूर्ण विश्व व्यवस्था की दिशा में काम कर रहे हैं।

अमेरिका और यूरोप को चेतावनी

पुतिन ने अमेरिका को चेतावनी दी कि अगर रूस के व्यापारिक साझेदारों पर दबाव डाला गया तो वैश्विक ऊर्जा कीमतें बढ़ेंगी और अमेरिकी अर्थव्यवस्था धीमी पड़ सकती है। उन्होंने यूरोपीय नेताओं पर भी हमला किया और कहा कि वे ‘युद्ध उन्माद’ फैला रहे हैं और NATO को रूस के खिलाफ गलत संदेश दे रहे हैं।

पुतिन ने जोर देकर कहा, “रूस का NATO पर हमला करने का कोई इरादा नहीं है, लेकिन उकसावे पर रूस कड़ा और निर्णायक कदम उठाएगा। अगर कोई सैन्य स्तर पर रूस से टकराएगा, तो उसका परिणाम गंभीर होगा।”

भारत की स्थिति

भारत ने स्पष्ट किया है कि वह अपने व्यापारिक फैसले राष्ट्रीय हितों को देखते हुए करेगा और किसी भी बाहरी दबाव को स्वीकार नहीं करेगा।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन