June 22, 2026
raigarh-electric-fence-fatal-accident
Advertisement Banner

रायगढ़। जिले के तमनार थाना क्षेत्र से दर्दनाक घटना सामने आई है। खेत में फसल को जंगली जानवरों से बचाने के लिए मामा द्वारा लगाए गए करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से उसके भांजे की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, ग्राम पेलमा निवासी मनोहर नायक (65) ने अपने खेत में करंट वाला तार बिछाया था। उसी दिन उसका भांजा मनोज पटेल (28) कंपनी से काम खत्म कर घर लौटा और शौच के लिए खेत की ओर चला गया। इसी दौरान वह अनजाने में करंट लगे तार को छू बैठा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

काफी देर तक घर न पहुंचने पर जब परिजनों ने तलाश शुरू की, तो देर शाम मनोज का शव खेत के पास पड़ा मिला। उसके हाथ और कंधे पर झुलसने के गहरे निशान पाए गए। परिजनों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी।

पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन