छत्तीसगढ़: चाचा ससुर ने विधवा बहू से रेप की कोशिश की, पुलिस ने किया गिरफ्तार

केशकाल। छत्तीसगढ़ के फरसगांव थाना क्षेत्र में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक चाचा ससुर को अपनी विधवा बहू से दुष्कर्म की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

क्या है पूरा मामला?

पीड़िता ने थाने में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उसके पति की मौत के बाद से ही रिश्ते में चाचा ससुर लगातार उसे परेशान करता था। वह बार-बार उसके साथ रहने की जबरदस्ती करता और गलत नजर रखता था।

14 जुलाई को पीड़िता घर में अकेली थी, तभी आरोपी चाचा ससुर फागूराम मंडावी घर में घुस गया। उसने अश्लील हरकतें कीं और जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। विरोध करने पर उसने पीड़िता के साथ मारपीट की और जमीन पर पटककर भाग गया।

23 अगस्त की सुबह भी आरोपी घर में घुस गया और फिर से छेड़छाड़ व रेप की कोशिश करने लगा। इस दौरान उसने धमकी दी कि “तेरा पति मर गया है, जमीन मेरे नाम पर है, तुझे घर से निकाल दूंगा।” साथ ही उसने पीड़िता से मारपीट भी की।


पुलिस की कार्रवाई

फरसगांव एसडीओपी अभिनय उपाध्याय ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर थाना फरसगांव में अपराध क्रमांक 109/2025 दर्ज किया गया है। आरोपी पर बीएनएस की धारा 74, 75(1)(i)(ii), 76 और 333 के तहत केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

आरोपी फागूराम मंडावी (55 वर्ष), निवासी सरगीपाल पारा आलोर को पुलिस ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल करने पर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस टीम की भूमिका

इस मामले में फरसगांव थाना प्रभारी निरीक्षक संजय सिन्दे, महिला प्रधान आरक्षक बीना मण्डावी, आरक्षक मनोज वट्टी और नारायण शार्दूल की अहम भूमिका रही।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन