पवन सिंह ने दिल्ली में की आरके सिंह से मुलाकात, क्या करेंगे राजनीति में एंट्री?: Pawan Singh RK Singh Meeting ।News4u36

पवन सिंह ने दिल्ली में की आरके सिंह से मुलाकात, क्या करेंगे राजनीति में एंट्री?: Pawan Singh RK Singh Meeting

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

Pawan Singh RK Singh Meeting: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले राजनीति में हलचल तेज हो गई है। भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह और भाजपा नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह की दिल्ली में हुई मुलाकात ने सियासी गलियारों में चर्चाओं को जन्म दिया है।

सोमवार शाम पवन सिंह, आरके सिंह के दिल्ली स्थित आवास पहुंचे। सूत्रों के मुताबिक दोनों के बीच लगभग पांच मिनट की निजी बैठक हुई। हालांकि बातचीत की पूरी जानकारी सामने नहीं आई, लेकिन इस मुलाकात ने सोशल मीडिया पर कयासबाजी बढ़ा दी है।

पवन सिंह ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, “एक नई सोच के साथ एक नई मुलाकात।” उनके इस पोस्ट ने राजनीतिक चर्चाओं को और बढ़ा दिया है।

तस्वीरों में दोनों नेताओं को अलग-अलग जगहों पर बातचीत करते हुए देखा गया। यह मुलाकात इसलिए भी अहम मानी जा रही है क्योंकि हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव 2024 में पवन सिंह ने भाजपा से अलग होकर बिहार के काराकाट सीट से निर्दलीय चुनाव लड़कर दूसरी पोजीशन हासिल की थी।

भाजपा ने उन्हें पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से टिकट दिया था, लेकिन पवन सिंह ने इसे ठुकरा दिया और बिहार में चुनाव लड़ना चुना। इस फैसले से भाजपा को बड़ा झटका लगा और एनडीए प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा को हार का सामना करना पड़ा।

वहीं, आरके सिंह खुद भी 2024 के लोकसभा चुनाव में आरा सीट से हार गए थे। उन्हें CPI(ML) उम्मीदवार सुदामा प्रसाद ने लगभग 60 हजार वोटों से हराया। ऐसे में पवन सिंह और आरके सिंह की यह मुलाकात बिहार की राजनीति में नए समीकरण बदलने का संकेत मानी जा रही है।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन