कोरबा में नाबालिग बेटे ने फावड़ा मारकर पिता की हत्या ।News4u36

कोरबा में नाबालिग बेटे ने फावड़ा मारकर पिता की हत्या

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

कोरबा। छत्तीसगढ़ के करतला के प्रधानपारा में घरेलू विवाद ने खून-खराबे का रूप ले लिया। मां के चरित्र पर शक कर पत्नी से झगड़ा करने वाले पिता की नाबालिग बेटे ने फावड़ा मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया है।

शराब के नशे में हुआ विवाद

पुलिस के अनुसार, मृतक धनीराम यादव (40) रोजी-मजदूरी करता था। वह अक्सर पत्नी के चरित्र पर संदेह करता और विवाद करता था। शनिवार को वह शराब पीकर घर लौटा और फिर झगड़ा शुरू कर दिया। इस दौरान उसने खाना बाहर फेंक दिया।

बेटे ने छीनकर मारा फावड़ा

विवाद के बीच 16 वर्षीय बेटे ने पिता को टोका, तो धनीराम फावड़ा लेकर उसे मारने दौड़ा। बेटे ने किसी तरह फावड़ा छीन लिया और गुस्से में पिता पर हमला कर दिया। सिर और चेहरे पर गंभीर चोट लगने से धनीराम की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने की कार्रवाई

घटना की सूचना पर करतला पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। चार घंटे बाद पता चला कि हत्या बेटे ने ही की है। पुलिस ने आरोपी को किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया, जहां से उसे बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन