बिलासपुर: गाली देने पर युवक ने कुल्हाड़ी से की पड़ोसी की हत्या, मौके पर मौत

बिलासपुर। जिले के बेलगहना चौकी क्षेत्र में एक युवक ने गाली देने से नाराज़ होकर पड़ोसी अधेड़ की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। मृतक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

घटना 4 अगस्त की है। ग्राम पहाड़बछाली निवासी छेदीलाल यादव (65) खेती करता था और इन दिनों अपने पड़ोसी बृहस्पति बाई के मकान में रह रहा था, क्योंकि उसके मकान की छत मरम्मत के कारण खाली थी। उसी रात पड़ोस में रहने वाला यशराज भानू उर्फ छोटा (20) उससे मिलने पहुंचा।

पुलिस के अनुसार, छेदीलाल शराब के नशे में था और उसने यशराज को गालियां देना शुरू कर दीं। गुस्से में आकर यशराज ने पास में रखी कुल्हाड़ी से उसके गले पर वार कर दिया। छेदीलाल खून से लथपथ होकर गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी को गांव से ही पकड़ लिया गया। फॉरेंसिक टीम की मौजूदगी में जांच के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया है और उसके खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन