अर्जुन्दा: मातम के बीच मधुमक्खियों ने मचाया उत्पात, शव छोड़ भागे लोग ।News4u36

अर्जुन्दा: मातम के बीच मधुमक्खियों ने मचाया उत्पात, शव छोड़ भागे लोग

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

बालोद : जिले के अर्जुन्दा क्षेत्र के दाऊ पारा में आज एक अंत्येष्टि समारोह ने उस वक्त चौंकाने वाला मोड़ ले लिया जब अचानक मधुमक्खियों का झुंड लोगों पर टूट पड़ा। इस विचित्र हमले में करीब 15 लोग घायल हो गए, जिनमें एक विचाराधीन आरोपी (मृतक का बेटा) और दो पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। सभी घायलों का इलाज अर्जुन्दा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

यह सब तब शुरू हुआ जब 15 सितंबर 2024 को डॉक्टर के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनमें से एक आरोपी के पिता की हाल ही में तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। आज, मृतक के बेटे प्रवीण चंदेल को पुलिस ने विशेष अनुमति के साथ अंत्येष्टि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर लाया था।

जैसे ही लोग मृतक को मुक्ति धाम जलाने के लिए ले जा रहे थे, ठीक आधे किलोमीटर पहले मधुमक्खियों ने उन पर हमला कर दिया। रिश्तेदार, विचाराधीन कैदी और पुलिसकर्मी सभी एक साथ चिल्लाते हुए इधर-उधर भागने लगे। इस दृश्य ने सभी को दंग कर दिया, और लोग आधे घंटे तक शव को छोड़कर भागते रहे, जैसे कोई भयानक सपना हो।

परिवार के सदस्यों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया है कि उन्होंने प्रवीण चंदेल को रातभर थाने में पीटा, जिसके कारण उसके पिता की तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, लेकिन 13 अक्टूबर को उनकी मृत्यु हो गई। इसके बाद, मृतक के परिजनों ने अर्जुन्दा थाना के बाहर शव रखकर जोरदार हंगामा किया। इस दौरान, गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद भी उनके साथ धरने पर बैठे।

यह मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है, और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। तीन पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया गया है।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन