रायगढ़: पिकनिक मनाने गया युवक नहर में डूबा, मौत ।News4u36

रायगढ़: पिकनिक मनाने गया युवक नहर में डूबा, मौत

Mkyadu
1 Min Read
Advertisement Banner

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। पिकनिक मनाने गए युवक की नहर में डूबने से मौत हो गई। घटना खरसिया थाना क्षेत्र के बोतल्दा रॉक गार्डन की है।

मृतक की पहचान सचिन कुमार साह (20) के रूप में हुई है, जो बिहार का रहने वाला था और रायगढ़ के जूटमिल इलाके में अपने जीजा के साथ रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। शुक्रवार को वह 8-10 दोस्तों के साथ बाइक से पिकनिक मनाने बोतल्दा रॉक गार्डन गया था।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, नहाते समय उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गया। काफी देर तक जब वो नजर नहीं आया, तो दोस्तों ने तलाश शुरू की। कुछ देर बाद उसका शव पानी में मिला।

घटना की सूचना मिलते ही खरसिया पुलिस मौके पर पहुंची, शव को बाहर निकालकर पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन