मोना सेन का एक्सीडेंट, हालत नाजुक – बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती

केशकाल। छत्तीसगढ़ के केशकाल से बड़ी खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ राज्य शिल्प बोर्ड की अध्यक्ष मोना सेन की कार का एक बाइक से जबरदस्त टक्कर हो गया। हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर मस्सुकोकोडा के पास हुआ।

जानकारी के मुताबिक, फॉर्च्यूनर कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो युवक और मोना सेन तीनों घायल हो गए। सभी को फरसगांव अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मोना सेन अभी भी बेहोश

हादसे के बाद से मोना सेन की हालत गंभीर बताई जा रही है और वे बेहोश हैं। हादसा उस वक्त हुआ जब वे मंत्री केदार कश्यप के बस्तर स्थित निवास फरसागुड़ा में एक शोक कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थीं।

घायलों की मदद कर पहुंचाईं अस्पताल

हादसे के बाद मोना सेन ने अपनी कार से दोनों घायल युवकों को भी अस्पताल पहुंचाया, जिससे उनका इलाज समय पर शुरू हो सका।

नेता पहुंचे अस्पताल

घटना की जानकारी मिलते ही धरसीवां के पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल, कवर्धा के पूर्व विधायक अशोक साहू, और बेमेतरा के पूर्व विधायक अवधेश चंदेल अस्पताल पहुंचे और स्थिति की जानकारी ली।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन