कोलकाता लॉ कॉलेज गैंगरेप केस: आरोपी मोनोजीत पर एक और छात्रा का खुलासा

कोलकाता – दक्षिण कलकत्ता लॉ कॉलेज में गैंगरेप के आरोपी मोनोजीत मिश्रा पर एक और छात्रा ने छेड़छाड़ और धमकी देने का आरोप लगाया है। पहले ही एक छात्रा के साथ गैंगरेप के मामले में फंसे मोनोजीत पर अब दूसरी छात्रा ने भी कॉलेज ट्रिप के दौरान मारपीट और धमकाने की बात कही है।

छात्रा का आरोप: परिवार को मारने की धमकी दी थी

दूसरी पीड़िता ने बताया कि मोनोजीत ने उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। इसी डर से उसने पहले कभी शिकायत नहीं की। उसने यह भी दावा किया कि कॉलेज की करीब 15 छात्राएं मोनोजीत की हरकतों का शिकार हो चुकी हैं।

राजनीतिक संरक्षण का आरोप

आरोपी मोनोजीत मिश्रा तृणमूल कांग्रेस छात्र परिषद का नेता है। छात्रा का आरोप है कि उसे पार्टी के विधायक और कॉलेज बोर्ड के अध्यक्ष अशोक कुमार देब का संरक्षण मिला हुआ है।

आदतन अपराधी, यूनियन ऑफिस में करता था छेड़छाड़

PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, मोनोजीत कॉलेज यूनियन ऑफिस के अंदर लड़कियों से छेड़छाड़ करता था। कई छात्र इसे जानते थे, लेकिन डर के कारण कोई खुलकर सामने नहीं आया।

एटीएम गार्ड से भी की थी मारपीट

13 अप्रैल को मोनोजीत ने एक बैंक एटीएम में गार्ड से भी मारपीट की थी। गार्ड ने उसे सिगरेट लेकर अंदर जाने से रोका था, जिसके बाद उसने गार्ड को पीटा और पुलिस बुलाने पर गाड़ी का शीशा तोड़ दिया।

क्या है पूरा मामला?

25 जून को 24 वर्षीय छात्रा कॉलेज में फॉर्म भरने आई थी। उसी दौरान शाम 7:30 से रात 10:50 के बीच मोनोजीत ने अपने दो साथियों जैब अहमद और प्रमित मुखर्जी के साथ मिलकर यूनियन ऑफिस का दरवाजा बंद करवा दिया और छात्रा के साथ गैंगरेप किया।
आरोप है कि छात्रा ने मोनोजीत के शादी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था, जिससे नाराज होकर उसने यह घिनौनी हरकत की।

पुलिस ने की गिरफ्तारी

पुलिस ने अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया है और मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन