AAP में अंदरूनी कलह? राघव चड्ढा की छुट्टी, अशोक मित्तल बने नए डिप्टी लीडर ।News4u36

AAP में अंदरूनी कलह? राघव चड्ढा की छुट्टी, अशोक मित्तल बने नए डिप्टी लीडर

Mkyadu
2 Min Read

आम आदमी पार्टी (AAP) ने बड़ा संगठनात्मक बदलाव करते हुए राघव चड्ढा को राज्यसभा में उप नेता (Deputy Leader) के पद से हटा दिया है। पार्टी ने इस फैसले की जानकारी राज्यसभा सचिवालय को पत्र भेजकर दी है।

AAP ने अपने पत्र में यह भी कहा है कि अब राघव चड्ढा को संसद में पार्टी की ओर से बोलने का समय न दिया जाए। उनकी जगह अब अशोक मित्तल को राज्यसभा का नया डिप्टी लीडर बनाया गया है।

क्या चल रहा है अंदरखाने?

पिछले कुछ समय से राघव चड्ढा और AAP के बीच दूरी की खबरें सामने आ रही थीं। इस फैसले के बाद इन अटकलों को और बल मिला है। हालांकि, पार्टी की तरफ से किसी भी तरह के विवाद या मतभेद को लेकर आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।

कौन हैं राघव चड्ढा?

राघव चड्ढा पार्टी के शुरुआती और अहम नेताओं में गिने जाते हैं। उन्होंने 2012 में अरविंद केजरीवाल के साथ काम करते हुए अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी।

AAP के राष्ट्रीय प्रवक्ता रहे
2015 में सबसे कम उम्र के कोषाध्यक्ष बने
2020 में राजेंद्र नगर से विधायक बने
2022 में 33 साल की उम्र में राज्यसभा सांसद बने

उन्होंने पार्टी के कई बड़े नेताओं जैसे मनीष सिसोदिया और भगवंत मान के साथ मिलकर अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं।

राज्यसभा में AAP की स्थिति

AAP के राज्यसभा में कुल 10 सदस्य हैं, जिनमें:
7 सांसद पंजाब से 3 सांसद दिल्ली से अब पार्टी ने संसदीय रणनीति में बदलाव करते हुए अशोक मित्तल को नई जिम्मेदारी दी है।

Share this Article
विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन