छत्तीसगढ़: तहसीलदार की पत्नी का वायरल वीडियो, बोलीं- मेरे पति से मिला दो

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक भावुक कर देने वाला मामला सामने आया है। तहसीलदार की पत्नी रेणु गुप्ता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह रोते हुए कह रही हैं – “मेरे पति से मिला दो…”।

रेणु गुप्ता का कहना है कि वह अपने ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर मायके चली गई थीं। लेकिन जब वह बुधवार को दोबारा ससुराल लौटीं, तो सास-ससुर ने घर में घुसने से मना कर दिया। इसके बाद से वह घर के बाहर ही बैठी हैं, लेकिन अब तक कोई मदद नहीं मिली है। उन्होंने पुलिस और प्रशासन से गुहार लगाई है कि उन्हें उनके पति से मिलाया जाए।

शादी के 50 दिन बाद से ही शुरू हो गई थी परेशानी

जानकारी के मुताबिक, रेणु और राहुल गुप्ता की शादी नवंबर 2022 में सरगुजा जिले के सीतापुर में रीति-रिवाज के साथ हुई थी। शादी के कुछ ही दिनों बाद से रेणु को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। वह कई बार ससुराल वापस लौटने की कोशिश कर चुकी हैं, लेकिन हर बार उन्हें घर में घुसने नहीं दिया गया।

बुधवार को भी जब वह बालोद स्थित ससुराल आईं, तो उन्हें बाहर ही रोक दिया गया। इस पर उन्होंने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपनी पीड़ा साझा की।

तहसीलदार पति पर गंभीर आरोप

सूत्रों के अनुसार, तहसीलदार पति राहुल गुप्ता ने शादी में क्रेटा कार, लाखों रुपये नगद और अन्य सामान लिया था। फिर भी उनके परिवार की डिमांड खत्म नहीं हुई और और पैसों की मांग को लेकर महिला को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा।

वर्तमान में राहुल गुप्ता दंतेवाड़ा में तहसीलदार के पद पर पदस्थ हैं, जबकि उनके पिता सतीशचंद्र गुप्ता बालोद में मत्स्य अधिकारी हैं।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन