CG: तोमर बंधुओं के वसूलीबाज गिरफ्तार, करोड़ों के लेन-देन और धमकी का खुलासा

रायपुर – रायपुर पुलिस ने कर्ज वसूली के नाम पर धमकी देने वाले तोमर बंधुओं के दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है, जिससे करोड़ों रुपए के अवैध लेन-देन और ब्याज वसूली का नेटवर्क सामने आया है।

पुलिस की बड़ी कार्रवाई:

15 जून 2025 को एंटी क्राइम और साइबर यूनिट की टीम ने थाना पुरानी बस्ती पुलिस के साथ मिलकर बंटी सहारे और जितेंद्र देवांगन उर्फ़ मोनू को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी तोमर बंधुओं – रोहित तोमर, वीरेन्द्र तोमर और दिव्यांश – के लिए ब्याज वसूली का काम करते थे।

मोबाइल ऐप से करते थे लेन-देन:

पूछताछ में बंटी सहारे ने बताया कि वह बीते दो साल से “विस्टों फाइनेंस” नाम के मोबाइल ग्रुप के जरिए ब्याज वसूली कर रहा था। इस ग्रुप से पूरा लेन-देन और रिकॉर्ड संभाला जाता था। ब्याज न देने वालों को आरोपी धमकी भी देते थे।

आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज:

दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना पुरानी बस्ती में अपराध क्रमांक 230/25 के तहत धारा 308(2), 111(1) IPC और छत्तीसगढ़ ऋणीयों का संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी:

बंटी सहारे पिता अशोक सहारे, उम्र 36 वर्ष, निवासी झंडा चौक शिवनगर चंगोरभाठा, थाना डी.डी. नगर, रायपुर।

जितेंद्र देवांगन उर्फ़ मोनू पिता बिसनाथ देवांगन, उम्र 24 वर्ष, निवासी शीतला पारा सिमगा, हाल निवास भगत सिंह चौक, थाना टिकरापारा, रायपुर।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन