मंदिर हसौद पुलिस की दो बड़ी कार्रवाई, 76 पौवा अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार ।News4u36

मंदिर हसौद पुलिस की दो बड़ी कार्रवाई, 76 पौवा अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार

Mkyadu
1 Min Read
Advertisement Banner

रायपुर। मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में पुलिस ने लगातार दो दिनों में अवैध शराब के खिलाफ दो बड़ी कार्रवाइयां की हैं। इन दोनों मामलों में पुलिस ने कुल 76 पौवा देशी शराब जब्त करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पहली कार्रवाई ग्राम नारा में की गई, जहां मुखबिर की सूचना पर एक संदिग्ध को पकड़ा गया। उसकी तलाशी लेने पर 36 पौवा देशी प्लेन शराब मिली। आरोपी का नाम ओमप्रकाश साहू (उम्र 48 वर्ष) है, जिसे छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत गिरफ्तार किया गया।

दूसरी कार्रवाई 23 मई 2025 को ग्राम सेरीखेड़ी ओवरब्रिज के पास की गई। यहां आरोपी शिवा नेताम (उम्र 42 वर्ष) के पास से 40 पौवा देशी मसाला शराब (करीब 7.2 लीटर) बरामद की गई। आरोपी शराब बेचने की नीयत से इसे छिपाकर रखे था। उसे भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

मंदिर हसौद पुलिस का कहना है कि अवैध शराब कारोबार पर सख्त निगरानी जारी रहेगी। थाना प्रभारी ने चेतावनी दी है कि यदि कोई व्यक्ति अवैध शराब, गांजा या अन्य मादक पदार्थों की बिक्री या भंडारण करता पाया गया, तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन