आकस्मिक दौरे पर मुख्यमंत्री साय आज किसी भी जिले में उतर सकता है हैलीकॉप्टर

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज से आकस्मिक दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर आज किसी भी जिले में उतर सकता है, जहां वे ग्रामीणों से सीधे संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे। यह दौरा सुशासन तिहार के तीसरे चरण का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य है – प्रशासन को आम जनता के द्वार तक पहुंचाना।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि उनका संकल्प है कि राज्य के हर पात्र व्यक्ति को शासकीय योजनाओं का लाभ मिले और कोई भी जरूरतमंद वंचित न रहे। सुशासन तिहार जनहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का स्पष्ट उदाहरण बन चुका है।

इस अभियान के दौरान वे आम लोगों से मिलकर योजनाओं की जमीनी हकीकत और फीडबैक लेंगे। 31 मई तक चलने वाले समाधान शिविरों में समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।

सुशासन तिहार के पहले चरण में प्रदेशभर से 40 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए थे। इन आवेदनों को जिला प्रशासन ने विभागवार वर्गीकृत कर सुराज पोर्टल पर अपलोड किया है। समयबद्ध तरीके से आवेदनकर्ताओं को उनकी समस्याओं की स्थिति की जानकारी भी दी जा रही है।

यह अभियान सिर्फ आवेदन लेने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह शासन और जनता के बीच एक मजबूत सेतु बन चुका है। मुख्यमंत्री का यह आकस्मिक दौरा बताता है कि शासन अब सिर्फ दफ्तरों में नहीं, जमीन पर उतरकर जनसंपर्क के माध्यम से बदलाव ला रहा है।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन