सुशासन तिहार 2025: समाधान शिविर की तैयारियों पर कलेक्टर ने की समीक्षा बैठक

रायपुर – सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत आयोजित होने वाले समाधान शिविर की तैयारियों को लेकर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने रेडक्रॉस सभाकक्ष, कलेक्टोरेट परिसर में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में कलेक्टर ने अब तक प्राप्त आवेदनों की स्थिति की जानकारी ली और शेष बचे मामलों के जल्द निराकरण के निर्देश दिए।

डॉ. सिंह ने स्पष्ट रूप से कहा कि समाधान शिविर का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे शिविर में समय पर उपस्थित रहें और अधिक से अधिक नागरिकों को शिविर की जानकारी देने हेतु प्रचार-प्रसार की प्रभावी व्यवस्था करें।

5 मई से 31 मई तक चलेगा सुशासन तिहार का तृतीय चरण

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार पूरे राज्य में सुशासन तिहार 2025 का आयोजन किया जा रहा है। इसका तृतीय चरण 5 मई से 31 मई तक चलेगा, जिसके दौरान विभिन्न जनसेवा गतिविधियों का संचालन होगा।

समाधान शिविर इन गतिविधियों का एक प्रमुख हिस्सा है, जिसके माध्यम से जनता की समस्याओं को मौके पर ही हल करने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन